आजकल के स्मार्टफोन की बैट्री पर पूरा भरोसा करना बहुत ही मुश्किल है कितनी भी बड़ी बैटरी क्यों ना हो वह सुबह से लेकर शाम ढलते-ढलते समाप्त ...
आजकल के स्मार्टफोन की बैट्री पर पूरा भरोसा करना बहुत ही मुश्किल है कितनी भी बड़ी बैटरी क्यों ना हो वह सुबह से लेकर शाम ढलते-ढलते समाप्त हो ही जाती है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें 5500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है वह भी कंपैक्ट डिजाइन में| इस स्मार्टफोन में दिया गया बैटरी ना केवल पूरा दिन चलेगा बल्कि आप पूरे 2 दिन तक बिना चार्ज किए हुए अपने स्मार्टफोन को चला सकते हैं| और इतने बड़े बैटरी को चार्ज करने के लिए फास्ट चार्जर भी दिया गया है|
स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी का नाम
इस स्मार्टफोन को बनाने वाली कंपनी का नाम HOMTOM है| यह एक चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी है जो स्मार्टफोंस तथा अन्य एक्सेसरीज भी बनाती है| कंपनी ने इस स्मार्टफोन का नाम Homtom HT50 रखा है|
lightinthebox
Homtom HT50 के स्पेसिफिकेशन
अगर इस फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में बात करें तो इसमें बहुत ही कम दाम में बहुत ही बढ़िया स्पेसिफिकेशंस दिए हैं जो किसी अन्य महंगे स्मार्टफोन में देखने को मिलता है| Homtom HT50 में 5.5 इंच की बड़ी डिस्प्ले 720x1280 रेजुलेशन तथा 2.5D कर्व्ड ग्लास के साथ दिया गया है| इसके साथ ही 3जीबी रैम और 32GB का स्टोरेज तथा मीडियाटेक प्रोसेसर MTK6737 भी दिया गया है| इसके स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड द्वारा 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है| इसके अलावा इसमें फिंगरप्रिंट स्केनर रीयर साइड में दिया गया है|
lightinthebox
सेल्फी लवर्स के लिए शानदार कैमरा
कम दाम में इसके कैमरे का तो जवाब ही नहीं| कंपनी ने इसमें 13 मेगापिक्सेल का रीयर कैमरा और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया है, दोनों साइड इतना मेगापिक्सल का कैमरा आजकल महंगे स्मार्टफोन में देखने को मिलता है पर कंपनी ने इसे कम दाम में ही पेश किया है| कंपनी ने इसे सेल्फी लवर्स के लिए एक अच्छा स्मार्टफोन बताया है क्योंकि इसमें सेल्फी एन्हांसमेंट के लिए बहुत सारे ब्यूटी फीचर्स भी दिए गए हैं|
कीमत
इतने अच्छे स्पेसिफिकेशन देने के बावजूद भी कंपनी ने इस स्मार्टफोन का दाम $150 भी नहीं रखा है और इसे 119.99 डॉलर में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है| यह भारतीय रुपयों में करीब 8400 रुपए होते हैं| अब आप बताइए इतने कम दाम में इतने अच्छे स्पेसिफिकेशन वाला स्मार्टफोन आपको कैसा लगा? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में जरुर दें|

