मार्केट में लॉच होने के 7 मिनट बाद ही आउट ऑफ स्टॉक हुआ ये स्मार्टफोन
भारत में मोबाइल फोन के प्रति लोगों की दीवानगी एक बार फिर देखने को मिली हैं। भारत के बाजारों में लॉन्च होते ही स्मार्टफोन Moto C Plus महज सात मिनट में ही बाजार से गायब हो गया। बता दें कि अमेरिका की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला ने भारत में नया बजट स्मार्टफोन Moto C Plus को लॉन्च किया था।
जो कि मंगलवार (20-06-2017) को भारत में ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर पहली बार सेल के लिए रखा गया था। लेकिन महज 7 मिनट में स्मार्टफोन का पूरा स्टोक खत्म हो गया। वहीं फ्लिपकार्ट ने Moto C Plus स्मार्टफोन को कल फिर बेचने का फैसला लिया हैं।
फ्लिपकार्ट ने बताया कि, Moto C Plus स्मार्टफोन की सेल के शुरू होते ही फोन का पूरा स्टॉक केवल 7 मिनट में ही सेल हो गया। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के 100 यूनिट्स एक सेकंड में बेच दिया। कंपनी ने Moto C Plus स्मार्टफोन की कीमत 6,999 रुपए रखी थी।
Moto C Plus स्मार्टफोन की खासियत
Moto C Plus की बॉडी को प्लास्टिक से बनाया गया है। इसके बैक को आसानी से चेंज किया जा सकता है, इसके बैक पर बेहतर ग्रिप के लिए माइक्रो टेक्सचर भी दिया गया है। ये स्मार्टफोन क्वॉडकोर मीडियाटेक प्रोसेसर पर काम करेगा, जिसकी स्पीड 1.3GHz है साथ ही इस स्मार्टफोन में 2GB रैम के साथ 16GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है। जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के द्वारा बढ़ाया जा सकता है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में 5 इंच की एचडी डिस्प्ले के साथ इसमें Android Nougat भी दिया गया है।

अंतरराष्ट्रीय मार्केट में पेश किए जाने के बाद Moto C Plus को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस लॉन्च के साथ कंपनी की नई मोटो सी सीरीज़ के दोनों हैंडसेट भारत में उपलब्ध हो गए हैं। मोटो सी प्लस को एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा। इस बजट स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत एंड्रॉयड 7.0 नूगा और 4000 एमएएच की बैटरी है। मोटो सी प्लस के साथ लॉन्च डे ऑफर के तहत आपके पास मोटो पल्स मैक्स हैंडसेट को 749 रुपये में खरीदने का मौका होगा। वहीं, रिलायंस जियो के ग्राहक जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन लेते हैं तो उन्हें अतिरिक्त 30 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। इसके अतिरिक्त मिंत्रा यूज़र फ्लिपकार्ट फैशन सेल में 20 फीसदी छूट पाएंगे।
Moto C Plus स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए f/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। बता दें कि इस स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। इस स्मार्टफोन को फास्ट चार्जिंग सपोर्ट टेक्नोलॉजी के साथ बनाया गया है यानी इस स्मार्टफोन को जल्दी चार्ज किया जा सकता है।
Moto C Plus स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए f/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। बता दें कि इस स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। इस स्मार्टफोन को फास्ट चार्जिंग सपोर्ट टेक्नोलॉजी के साथ बनाया गया है यानी इस स्मार्टफोन को जल्दी चार्ज किया जा सकता है।
कनेक्टिविटी के लिए कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 4G Volt के साथ डुअल सिम कार्ड स्लॉट भी दिया है। Moto C Plus स्मार्टफोन के साथ बेहतरीन ऑफर्स भी दिया जा रहा है। इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट से खरीदने पर Jio Prime की सब्सक्रिप्शन मिल रही है। इसमें ग्राहकों को 30GB एक्स्ट्रा डेटा भी दिया जा रहा है।