नई दिल्ली(जेएनएन)| एप्पल इस वर्ष आईफोन की 10वीं सालगिरह मनाने वाली है| इसलिए उम्मीद की जा रही है कि एप्पल के अपकमिंग स्मार्टफोन में इस स...
नई दिल्ली(जेएनएन)| एप्पल इस वर्ष आईफोन की 10वीं सालगिरह मनाने वाली है| इसलिए उम्मीद की जा रही है कि एप्पल के अपकमिंग स्मार्टफोन में इस साल कुछ खास पेश किया जाएगा| अब तक आईफोन 8 और आने वाले फीचर्स से सम्बंधित कई अफवाहें बाहर आ चुकी है| अब अंतरराष्ट्रीय मैगजीन फोर्ब्स ने आईफोन 8 के डिजाइन की कुछ पिक्चर्स रिलीज की हैं| इससे यह बेहतर अनुमान लगाया जा सकता है कि एप्पल का आने वाला फोन कैसा होगा| अभी के लिए इसकी लुक से यह लग रहा है कि आने वाला आईफोन बाकि सभी मॉडल्स से काफी अलग होगा|
कैसा होगा आईफोन 8 का डिजाइन:
रिपोर्ट के अनुसार, जिसमें एप्पल आईफोन 8 का डिजाइन भी है, उससे यह पता लगता है कि आईफोन में किसी तरह के बेजेल्स नहीं होंगे| इसके बारे में पहले भी कहा गया था| एप्पल डिस्प्ले से पूरी तरह से बेजेल हटा देगा| इससे पहले KGI सिक्योरिटी के विशेषज्ञ ने कहा था कि आईफोन 8 में किसी भी स्मार्टफोन के मुकाबले सबसे हाई स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो उपलब्ध होगा| एक नई रिपोर्ट के अनुसार, इसमें 5.8 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा|
source-forbes
एप्पल डिस्प्ले पर फ्रंट कैमरा और सेंसर के लिए थोड़ी जगह छोड़ेगा| इसी के साथ आईफोन 8 हॉरिजॉन्टल नहीं बल्कि वर्टीकल ड्यूल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा | एक रिपोर्ट के अनुसार डिजाइन में इस बदलाव का कारण AR में एंट्री करने के लिए किया जाएगा | रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि लाइटनिंग पोर्ट पहले जैसा ही रहेगा, पर हैडफोन जैक गायब ही रहेगी| फिलहाल, Kuo ने आईफोन 8 को लेकर अपनी 10 अनुमान पोस्ट किये हैं|
Kuo की रिपोर्ट, जिसे स्ट्रीट इनसाइडर वेबसाइट पर पोस्ट किया गया है, के अनुसार :
- आईफोन 8 में डिस्प्ले स्क्रीन पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया जाएगा| इसके पीछे का कारण यह है की OLED के लिए अलग पैनल और पिक्सल डिजाइन की आवश्यकता है|
- एक नई लीक के अनुसार, एप्पल आईफोन के तीन नए वैरिएंट लेकर आएगा| बेजेल-लेस OLED के आधार पर 5.2 इंच या 5.8 इंच, LCD डिस्प्ले मॉडल्स के साथ 4.7 या 5.5 इंच|

