ताइवान की कंपनी आसुस ने इसी वर्ष के आरम्भ में आयोजित CES 2017 में विश्व का सबसे अधिक 8 जीबी रैम वाला ज़ेनफोन A R नाम का स्मार्टफोन लॉन्च...
ताइवान की कंपनी आसुस ने इसी वर्ष के आरम्भ में आयोजित CES 2017 में विश्व का सबसे अधिक 8 जीबी रैम वाला ज़ेनफोन A R नाम का स्मार्टफोन लॉन्च करने की घोषणा करके तहलका मचा दिया था । हर किसी की जुबान पर इसी फोन की चर्चा थी । क्योंकि उस समय स्मार्टफोन में 8 जीबी रैम का होना वाकई बहुत बड़ी बात थी । मगर अब ऐसा नहीं है । अब कई स्मार्टफोन 8 जीबी रैम के साथ उपलब्ध है । अब मीडिया से मिल रही पुष्ट ख़बरों के अनुसार इस सुपर स्मार्ट फोन को अगले महीने अगस्त में लांच किया जा सकता है । तो आइये डालते हैं एक सरसरी नज़र इसके शानदार फ़ीचर्स पर -
आसुस ज़ेनफोन A R में 5.7 इंच की WHD ( 1440 × 2560 पिक्सेल ) सुपर एमोलेड डिस्प्ले प्रयुक्त की गयी है । इसमें शक्तिशाली ऑक्टाकोर ( क्वालकॉम स्नेपड्रेगन 821 ) प्रोसेसर का उपयोग किया गया है । इसका रियर कैमरा 23 मेगापिक्सेल का हो सकता है । यह एंड्राइड के वर्जन 7.0 नॉगत पर रन करता है । बाकी फ़ीचर्स के लिए अगस्त तक इंतजार कीजिये । क्योंकि यह तो मात्र टेलर है और पिक्चर अभी बाकी है ।
कुल मिला कर यह एक सुपर स्नार्टफोन साबित होगा जो स्नार्टफोन इंडस्ट्रीज का ट्रेंड ही बदल कर रख देगा । यह इस वर्ष के अन्त तक आने वाली टेक्नोलॉजी के सफर में एक टर्निंग पॉइन्ट है ।

