आधार कार्ड खो गया व एनरोलमेंट नंबर भी याद नहीं तो यह ट्रिक आएगी काम, ऐसे निकाले अपना आधार

आधार कार्ड खो गया व एनरोलमेंट नंबर भी याद नहीं तो यह ट्रिक आएगी काम, ऐसे निकाले अपना आधार

यदि आपका आधार कार्ड गुम गया है और आपको उसका एनरोलमेंट नंबर याद नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसी स्थिति में आधार कार्ड के एनरोलमेंट नंबर को अंगूठे के निशान से खोजा जा सकेगा। इसके लिए संबंधित व्यक्ति को पास ही के परमानेंट आधार कार्ड सेंटर पर जाना होगा। जहां उसका आधार कार्ड आसानी से निकल सकेगा। दरअसल,आधार कार्ड गुम हो जाने के बाद दूसरा आधार कार्ड नहीं बनवाया जा सकता। इसे देखते हुए यूआईडीएआई ने एक नया सॉफ्टवेयर लॉन्च किया है। इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से आपके आधार कार्ड नंबर का पता लगाया जा सकेगा। एनरोलमेंट नंबर मिल जाने के बाद यूआईडीएआई की वेबसाइट से आधार कार्ड को डाउनलोड किया जा सकता है।


आधार कार्ड खो गया व एनरोलमेंट नंबर भी याद नहीं तो यह ट्रिक आएगी काम, ऐसे निकाले अपना आधार


ऐसे सर्च करें आधार नंबर 

आधार कार्ड गुम हो जाने के बाद जब आप परमानेंट आधार कार्ड सेंटर पर जाएंगे तो आपके अंगूठे और अंगुलियों का निशान लिया जाएगा। इसके साथ ही एरिया कोड,नाम और मोबाइल नंबर भी बताना होगा। इससे बायोमेट्रिक मशीन आधार कार्ड का एनरोलमेंट नंबर सर्च कर लेगी। उस एनरोलमेंट नंबर के आधार पर आप वेबसाइट से अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 




सरकार आधार कार्ड को जनधन अकाउंट से जोड़ने की तैयारी कर रही है। सभी बैंकों को निर्देश दिया है कि सभी जनधन बैंक खातों को आधार से जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने बैंकों से इस प्रक्रिया में तेजी लाने और वित्तीय साक्षरता बढ़ाने के प्रयास दोगुने करने को कहा है। ऐसे में यदि आपका आधार नहीं बना है तो जल्दी ही इसे बनवा लें। यदि आपने अपने आधार कार्ड के आवेदन किया है और कार्ड घर नहीं पहुंचा या फिर एनरोलमेंट स्लिप ही गुम हो गई हो तो परेशान न हों। आप ई-नंबर डाउनलोड करके कार्ड और नंबर ले सकते हैं। इसके लिए आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी के जरिए नेट से आपना ई-आधार बना सकते हैं। साथ ही एनरोलमेंट नंबर भी डाउनलोड कर सकते हैं। यूआईडीएआई ने भारतीय नागरिकों के लिए वेबसाइट पर कॉल क्वेरी सॉफ्टवेयर के जरिए ये सुविधा शुरू की है।


अगर आपके आधार कार्ड में नाम,पता या अन्य कोई जानकारी गलत है, तो आपको आधार कार्ड सेंटर पर जाकर दोबारा फॉर्म भरवाना पड़ेगा। हालांकि इस प्रक्रिया में दोबारा फिंगर प्रिंट और फोटो खिंचवाने की जरूरत नहीं रहती है। फिंगर प्रिंट,फोटो और एनरोलमेंट नंबर पुराना ही रहेगा,लेकिन संशोधन के साथ आधार कार्ड नया आएगा। संशोधन की प्रक्रिया में कम से कम एक महीने का समय जरूर लगेगा।




यूआईडी/ईआईडी पर क्लिक करने के बाद एक फॉर्म आएगा, जिसमें नाम, एनरोलमेंट कराते वक्त दिया मोबाइल नंबर या मेल आईडी भरना होगा। स्क्रीन पर चार अंकों का स्कियोरिटी कोड़ दिखेगा, उसे एंटर करें। ऐसा करने के बाद स्क्रीन पर दिख रहे GET OTP पर क्लिक करें। कुछ ही देर में मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड आएगा। इसके एंटर करते ही मोबाइल नंबर पर ईआईडी या यूआईडी नंबर आ जाएगा। आधार कार्ड के लिए आपको मिले यूआईडी नंबर के जरिए यूआईडीएआई पोर्टल पर जाकर ई-आधार डाउनलोड कर सकते हैं।

About Us

Name

7TH PAY,18,ADHARCARD NEWS,2,banking news,1,cricket news,1,INDIA NEWS,1,job,1,latest news,9,mobile zone,19,OPINION,1,TAX,1,आधारकार्ड,2,खेल,2,चुनाव,1,बेंकिंग,1,मोबाइल,23,
ltr
item
News24Now - Latest Hindi News : आधार कार्ड खो गया व एनरोलमेंट नंबर भी याद नहीं तो यह ट्रिक आएगी काम, ऐसे निकाले अपना आधार
आधार कार्ड खो गया व एनरोलमेंट नंबर भी याद नहीं तो यह ट्रिक आएगी काम, ऐसे निकाले अपना आधार
आधार कार्ड खो गया व एनरोलमेंट नंबर भी याद नहीं तो यह ट्रिक आएगी काम, ऐसे निकाले अपना आधार
http://img.patrika.com/upload/images/2017/07/13/card-1499964607.jpeg
News24Now - Latest Hindi News
https://whatismyrisult.blogspot.com/2017/07/blog-post_16.html
https://whatismyrisult.blogspot.com/
http://whatismyrisult.blogspot.com/
http://whatismyrisult.blogspot.com/2017/07/blog-post_16.html
true
3068430704508136079
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy