बजट से लेकर फ्लैगशिप तक इस महीने लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन

नई दिल्ली (जेएनएन)। अगर आप एक नया स्मार्टफोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो जुलाई महीना आपके लिए सबसे बेस्ट साबित हो सकता है। दरअसल, जु...


नई दिल्ली (जेएनएन)। अगर आप एक नया स्मार्टफोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो जुलाई महीना आपके लिए सबसे बेस्ट साबित हो सकता है। दरअसल, जुलाई में कई स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां नए फ्लैगशिप और मिडरेंज हैंडसेट भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। इस लिस्ट में शाओमी से लेकर आसुस और मोटोरोला कंपनियां शामिल हैं। इसके साथ ही कुछ ऐसे स्मार्टफोन्स हैं जो इस महीने खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। तो चलिए एक नजर डालते हैं इस लिस्ट पर:

Xiaomi Mi 6:
इसमें 5.15 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम से लैस होगा। यह फोन एंड्रायड 7.0 नॉगट पर काम करेगा जिसपर MIUI की स्कीन दी गई होगी। स्टोरेज के आधार पर यह दो वेरिएंट 64 जीबी और 128 जीबी में लॉन्च किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 12 एमपी का रियर और 8 एमपी का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। Mi 6 में 3200 एमएएच की बैटरी भी दी जा सकती है।



Moto E4 Plus:
यह मिडरेंज कैटेगरी के तहत लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन मीडियोटेक MT6737 प्रोसेसर से लैस होगा। साथ ही इसमें 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया होगा। साथ ही 5 एमपी का फ्रंट कैमरा भी दिया जा सकता है। Moto E4 में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया जा सकता है। एगा। वहीं, 2 जीबी रैम और 2800 एमएएच की बैटरी भी दी जाएगी।
Gionee A1:
इसमें 6 इंच का फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले दिया जाएगा। यह फोन हीलियो पी25 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस होगा। इसमें 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी जिसे 256 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4550 एमएएच की बैटरी दी गई होगी। फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। साथ ही 13 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया होगा।


Asus Zenfone AR:
यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जो 5.7 इंच 2k एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। यह गूगल के प्रोजेक्ट टैंगो को सपोर्ट करता है। यह फोन स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर और 6 जीबी और 8 जीबी रैम से लैस है। साथ ही इसमें 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज दी जाएगी। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3300 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 23 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जो सोनी आईएमएक्स318 सेंसर से लैस है। यह कैमरा TriTech+ ऑटोफोक्स सिस्टम, ड्यूल-पीडीएएफ, सेंकेड जनरेशन लेजर फोक्स और कन्टीन्यूएस फोक्स से लैस है। इसके साथ ही इसका रियर कैमरा 4-axis OIS और 3-axis EIS को सपोर्ट करेगा, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगी। यह फोन एंड्रायड 7.0 नॉगट पर काम करता है।

Huawei Honor 8 Pro:
इसमें 5.7 इंच का क्यूएचडी एलटीपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन कीरीन 960 (108 गीगाहर्ट्ज 4 कॉर्टेक्स-ए53 कोर्स और 2.4 गीगाहर्ट्ज 4 कॉर्टेक्स-ए73 कोर्स) प्रोसेसर और 6 जीबी एलपीडीडीआर रैम से लैस है। इसमें 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के सहारे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रायड 7.0 नॉगट पर काम करता है जिसपर EMUI 5.1 की स्कीन दी गई है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इस फोन में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 12 मेगापिक्सल के दो रियर सेंसर दिए गए हैं जो f/2.2 अपर्चर, लेजर ऑटोफोकस, एलईडी फ्लैश और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स से लैस है। इसका एक सेंसर RGB फोटोज लेता है। जबकि दूसरा monochrome फोटोज लेता है। इसके साथ ही इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।



इस महीने खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे ये स्मार्टफोन्स:
Nokia 6:
यह फोन इस महीने 14 जुलाई से खरीदने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसे एक्सक्लूसिवली ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकेगा। नोकिया 6 एंड्रायड 7.0 नॉगट पर काम करता है। फोन में 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है, जिस पर 2.5D गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम से लैस है। इसमें 32 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है, जिसे माइक्रोसएडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। साथ ही 3000 एमएएच की बैटरी भी दी गई है। इसके होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें f/2.0 के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर और f/2.0 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Nokia 5:
यह हैंडसेट 7 जुलाई से प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध होगा। इसमें 5.2 इंच डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम से लैस है। इसमें 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोसएडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए नोकिया 5 में रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का दिया गया है। जबकि फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। नोकिया 5 में 3000 एमएएच की नॉन-रीमूवेबल बैटरी दी गई है। फोन के होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

About Us

Name

7TH PAY,18,ADHARCARD NEWS,2,banking news,1,cricket news,1,INDIA NEWS,1,job,1,latest news,9,mobile zone,19,OPINION,1,TAX,1,आधारकार्ड,2,खेल,2,चुनाव,1,बेंकिंग,1,मोबाइल,23,
ltr
item
News24Now - Latest Hindi News : बजट से लेकर फ्लैगशिप तक इस महीने लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन
बजट से लेकर फ्लैगशिप तक इस महीने लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgr0IxG-UW04UHagu_P2ohN1mC6WvWouFfk8w3SpYNOv0539f8WZ9aMpzmOax3UwL7V8LQgv0WUi6PpEKZnvv90FDY7y7wDjwaKztOf6D4mObRxd3L9DUvfxx7QjU1arXfpNgbCV9p3irKA/s1600/811e05cfd1bc8450afca0ce4c834f9a8.png
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgr0IxG-UW04UHagu_P2ohN1mC6WvWouFfk8w3SpYNOv0539f8WZ9aMpzmOax3UwL7V8LQgv0WUi6PpEKZnvv90FDY7y7wDjwaKztOf6D4mObRxd3L9DUvfxx7QjU1arXfpNgbCV9p3irKA/s72-c/811e05cfd1bc8450afca0ce4c834f9a8.png
News24Now - Latest Hindi News
https://whatismyrisult.blogspot.com/2017/07/blog-post_34.html
https://whatismyrisult.blogspot.com/
http://whatismyrisult.blogspot.com/
http://whatismyrisult.blogspot.com/2017/07/blog-post_34.html
true
3068430704508136079
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy