मिताली राज ने तोड़ा वनडे में सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. ये इतिहास रचने के साथ ही मिताली ने कई और बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. मिताली ने सिर्फ महिला क्रिकेट ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई दिग्गज पुरुष बल्लेबाजों को भी पीछे छोड़ दिया.

बुधवार को मिताली राज जैसे ही ब्रिस्टल के मैदान में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने उतरीं, वो विश्व रिकॉर्ड बनाने से महज 41 रन दूर थीं. मिताली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शेर्लोट एडवर्ड्स के 5992 के रिकॉर्ड को दिया. इस इतिहास के साथ ही मिताली ने वनडे करियर में अपने 6 हजार रन भी पूरे कर लिए.
अगर हम दुनिया के दिग्गज पुरुष बल्लेबाजों की बात करें तो 6 हजार रन पूरे करने के मामले में मिताली ने कई बड़े नामों को पछाड़ दिया है. मिताली ने 6 हजार रन अपने 183वें मैच की 164वीं पारी में पूरे किए. जबकि क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने 170वीं पारी में 6 हजार रनों का आंकड़ा पार किया था.
ऑस्ट्रेलिया के महानतम कप्तानों में शुमार रिकी पोंटिंग ने 166 पारियों में अपने वनडे करियर के 6 हजार रन पूरे किए थे. पोंटिंग ने 2003 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए किंग्सटन में ये आंकड़ा पार किया था. वहीं भारत के सबसे सफलतम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बात की जाए तो उन्होंने 2011 में श्रीलंका के खिलाफ 6 हजार रन पूरे किए थे. धोनी ने इसके लिए 166 पारियां खेली थीं.

मिताली ने इंग्लैंड की शार्लेट एडवर्ड्स के 5992 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा.
मिताली ने यह कारनामा 183वें वनडे मुकाबले में किया है. आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ मुकाबले में मिताली ने यह रिकॉर्ड बनाया.
इस मैच में मिताली ने चार चौके और एक छक्के की मदद से 69 रनों की पारी खेली.
इतना ही नहीं इस दौरान वो वनडे क्रिकेट में 6000 रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर भी बन गईं.मिताली राज ने अब तक 183 वनडे मुकाबले में 51.52 की औसत से 6028 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 49 अर्धशतक जड़े.
मिताली का जन्म एक तमिल परिवार में राजस्थान के जोधपुर में तीन दिसंबर 1982 को हुआ. मिताली के पिता भारतीय वायुसेना अधिकारी रहे हैं.
10 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू करने वालीं मिताली ठीक 7 साल बाद भारतीय टीम के लिए चुन ली गईं.