इन नए ऑफर्स के साथ कल एक बार फिर JIO का धमाका
21 जुलाई को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की ऐनुअल जेनेरल मीटिंग है. इस दौरान सबसे ज्यादा उम्मीद लोगों को 500 रुपये के 4G फोन की है. लेकिन क्या यह संभव है? क्या 500 रुपये में 4G LTE स्मार्टफोन आ सकता है.
4G स्मार्टफोन या 4G फीचर फोन 500 रुपये में नहीं मिलता. सबसे सस्ता 4G फोन भारत में 3,599 रुपये का है. हाल ही में लावा ने इसे लॉन्च किया है. सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन 5 हजार रुपये तक का मिलता है.
एक्सपर्ट्स का मानना है कि 500 रुपये में स्टैंडर्ड 4G LTE फोन नहीं मिल सकता. रिपोर्ट्स में लगातार रिलायंस जियो के 500 रुपये वाले फोन का जिक्र हो रहा है. लेकिन सूत्रों की मानें तो यह स्मार्टफोन 500 रुपये का तो नहीं, लेकिन 2,000 रुपये से कम का होगा.
हाल ही में इंटेक्स ने कहा है कि वो रिलायंस जियो के लिए सस्ते स्मार्टफोन बनाएगी. सूत्रों के मुताबिक शुरुआती बिक्री के लिए 100 मिलियन मोबाइल फोन बेचने का प्लान है. इसके लिए न सिर्फ इंटेक्स बल्कि फॉक्सकॉन से भी बातचीत की जा रही है.
कल ये हो सकते हैं बड़े ऐलान
Jio DTH

Reliance Jio की डीटीएच सर्विस की तस्वीरें, फीचर्स और दूसरी जानकारियां लगातार लीक होती रही हैं. इससे पहले एयरटेल ने इंटरनेट टीवी लॉन्च भी कर दिया है, लेकिन अभी तक जियो का डीटीएच नहीं आया है. ऐसे में इस AGM के दौरान कंपनी इंटरनेट टीवी सेट टॉप बॉक्स का ऐलान कर सकती है. इतना ही नहीं इस पर भी वेलकम ऑफर के तर्ज पर तीन महीने तक के लिए फ्री सब्सक्रिप्शन दे सकती है.
नए आक्रामक ऑफर्स
फिलहाल रिलायंस जियो के लगभग सभी फ्री ऑफर्स खत्म होने को आए हैं. ऐसे में मुमकिन है जियो यूजर्स के लिए कुछ आक्रामक स्कीम और टैरिफ का ऐलान करे.
रिलायंस जियो ब्रॉडबैंड- Jio Fiber

रिलायंस जियो ने अपनी ब्रॉडबैंड सर्विस की टेस्टिंग पहले से ही शुरू कर दी है. ट्रायल के तौर पर इसे यूज भी किया जा रहा है, लेकिन AGM में कंपनी इसे देश भर के शहरों के लिए लॉन्च कर सकती है. इस दौरान इसके टैरिफ और उपलब्धता का भी ऐलान संभव है. रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरुआत में इसे ऑफर के तहत लोगों को 100Mbps की स्पीड के साथ 100GB डेटा भी दिया जा सकता है जो तीन महीने के लिए वैध होगा.
रिलायंस जियो ने ट्राई के आदेश के बाद समर सरप्राइज ऑफर को बंद कर दिया है जिसके बाद इस ऑफर के ना मिलने से जियो के कई ग्राहक काफी निराश हैं। वहीं ग्राहकों की इस निराशा को देखते हुए जियो ने अपनी वेबसाइट पर अपडेट किया है कि जल्द ही नए प्लान और ऑफर आने वाले हैं।दरअसल समर सरप्राइज बंद होने के बाद जियो की वेबसाइट पर लिखा है 'हम जल्द ही अपने नए टैरिफ पैक को अपडेट करने वाले हैं और साथ ही कुछ मेजदार ऑफर लाने वाले हैं।' हालांकि जियो ने यह साफ नहीं किया है कि कंपनी कौन सा नया प्लान ला रही है लेकिन यह कहा जा सकता है कि कंपनी समर सरप्राइज की भरपाई के लिए कोई धमाकेदार ऑफर पेश कर सकती है।
एक विशेष रिपोर्ट के मुताबिक दूरसंचार उद्योग में अपना प्रतिष्ठित पहचान बनाने वाली कंपनी रिलायंस जियो कल बाजार में ऑफर समेत तीन नयी चीजों का खुलासा करने वाला है. जियो की तरफ से आने वाले नए ऑफर्स, ब्रॉडबैंड सेवा और 500 रुपये का 4 G फोन के बारें में रोज कई बातें सुनने को मिलती हैं. अब खबर है कंपनी इन तीनो चीजों को कल आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने वाली है. तीनों चीजो के बारे में विस्तार से जानने के लिए नीचे खबर को पढ़े–
1. 500 रुपये का 4 G फोन- कंपनी कई दिनों से इस फोन के बारे में नए अपडेट के जरिये संकेत दे रही है. कुछ रिपोर्ट बताती हैं कि मुकेश अंबानी 21 जुलाई यानी कल इस सस्ते फोन को बाजार में लॉन्च कर सकते हैं. इसके अलावा बता दें कि फोन के प्राइस के बारे में अभी तक पूरी तरह से खुलासा नहीं हो पाया है. इसका मतलब है कि फोन का दाम 500 रुपये से अधिक भी हो सकता है.
2. सस्ता प्लान- कुछ रिपोर्ट बताती हैं कि 500 रुपये वाले फोन के साथ ग्राहक 350 रुपये से लेकर 500 तक के रिचार्ज कराने में थोड़ी देर जरूर सोचेंगे, इसके लिए अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी इस सस्ते फोन के साथ कोई सस्ता प्लान भी पेश कर सकती है