चीन की अग्रणी स्मार्टफोन निर्माता श्याओमी ने अपने REDMI 3S स्मार्टफोन का नवीन संस्करण REDMI 4 भारतीय बाजार में उतारा है। श्याओमी पिछले छह ...
चीन की अग्रणी स्मार्टफोन निर्माता श्याओमी ने अपने REDMI 3S स्मार्टफोन का नवीन संस्करण REDMI 4 भारतीय बाजार में उतारा है। श्याओमी पिछले छह महीनों में 30 लाख REDMI 3S फोन बेच चुकी है () और 2016 की चौथी तिमाही में ऑनलाइन स्मार्टफोन बाजार में शीर्ष पर बनी रही।
REDMI 4 तीन वैरिएंट में उपलब्ध
REDMI 4 तीन वैरिएंट में उपलब्ध है- 2 जीबी रैम और 16 जीबी रोम, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज तथा 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज, जिनकी कीमत क्रमश: 6,999 रुपये, 8,999 रुपये और 10,999 रुपये रखी गई है।
REDMI 4एनोडाइज्ड एल्युमिनियम मेट फ्रेम से बना है जो आर्कषक दिखता है।() रेडमी-4 की लंबाई-चौड़ाई इतनी सटीक है कि गेम खेलते हुए या वीडियो देखते हुए लंबे तक थामे रखना आरामदायक है।
REDMI 4 का 5 इंच का डिस्प्ले इतना शार्प है कि तेज धूप में भी अच्छी तरह दिखाई देता है।() इसमें स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर है जो पिछले संस्करण से तेज है और कम ऊर्जा खपत करता है।
