Xiaomi Mi Max 2 भारत में आज होगा लॉन्च

Xiaomi Mi Max 2 भारत में आज होगा लॉन्च



शाओमी मी मैक्स 2 के लिए भारत में आयोजित किए जाने वाले लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग को कंपनी के पेज पर देखा जा सकता है। याद दिला दें कि, इस फैबलेट को मई में चीन में लॉन्च किया गया था। यह फैबलेट 64 जीबी (1,699 चीनी युआन- करीब 16,000 रुपये) और 128 जीबी (1,999 चीनी युआन- करीब 19,000 रुपये) में लॉन्च किया गया था। शाओमी मी मैक्स 2 को भारत में भी इसी कीमत के आसपास लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
Mi Max 2

बात करें शाओमी मी मैक्स 2 के स्पेसिफिकेशन की तो, डुअल सिम वाला यह स्मार्टफोन मीयूआई 8 पर चलता है। Xiaomi Mi Max 2 में पुराने वेरिएंट की तरह 6.44 इंच (1080x1920 पिक्सल) फुल एचडी का बड़ा डिस्प्ले है जो इस हैंडसेट की अहम खासियतों में से एक है। बड़े स्क्रीन के अलावा शाओमी मी मैक्स 2 में आपको बड़ी 5300 एमएएच की बैटरी मिलेगी। Xiaomi Mi Max की तरह शाओमी मी मैक्स 2 में फुल मेटल बॉडी है। इसमें चार्जिंग पोर्ट और स्पीकर ग्रिल निचले पैनल पर दिए गए हैं। शाओमी मी मैक्स 2 की बैटरी फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगी। इसकी बैटरी एक घंटे में 68 फीसदी चार्ज हो जाएगी। शाओमी मी मैक्स 2 की बैटरी लाइफ दो दिन होने का दावा किया गया है।

शाओमी मी मैक्स 2 में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो पीडीएएफ सपोर्ट और डुअल एलईडी फ्लैश के साथ आता है। प्राइमरी कैमरे में सोनी आईएमएक्स386 सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। शाओमी ने बताया है कि मी मैक्स 2 में वही प्राइमरी इमेज सेंसर होगा जो हमें शाओमी मी 6 में देखने को मिला था। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन के रियर पैनल पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज में शाओमी मी मैक्स 2 दो विकल्प के साथ आएगा- 64 जीबी और 128 जीबी। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में एक आईआर ब्लास्टर होगा जो टेलीविज़न और एयर कंडीशनर के साथ रिमोट का काम करेगा। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4जी वीओएलटीई, डुअल बैंड वाई-फाई 802.11 एसी, जीपीएस/ए-जीपीएस, ब्लूटूथ 4.2, 3.5 एमएम जैक और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है।




चीनी टेक्नॉलॉजी दिग्गज शाओमी आज भारत में Mi Max 2 लॉन्च करेगी. इवेंट दिल्ली में 11.30 से शुरू होगा. इसे पहले चीन में लॉन्च किया गया था और अब यह भारत आ रहा है. लॉन्च इवेंट कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से देखा जा सकता हैइस फैबलेट के दो वैरिएंट हैं जिनमें से एक में 64GB की इंटरनल मेमोरी है, जबकि दूसरे में 128GB. फिलहाल यह साफ नहीं है कि भारत में एक वैरिएंट लॉन्च होगा या दोनों. कीमतों की बात करें तो यहां इसकी कीमत 20 हजार से कम हो सकती है.स्पेसिफिकेशन्स की बात करें दो Mi Max 2 में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है . इसकी स्क्रीन 6.44 इंच की है जो काफी बड़ी है और फुल एचडी है. इसके पीछे फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है और इसकी बैटरी भी दमदार है.

फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 12 मेगापिक्सल का Sony IMX386 सेंसर दिया गया है. इसके अलावा इसमें फेस डिटेक्शन ऑटोफोकस और डुअल एलईडी जैसे फीचर्स भी हैं. सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

About Us

Name

7TH PAY,18,ADHARCARD NEWS,2,banking news,1,cricket news,1,INDIA NEWS,1,job,1,latest news,9,mobile zone,19,OPINION,1,TAX,1,आधारकार्ड,2,खेल,2,चुनाव,1,बेंकिंग,1,मोबाइल,23,
ltr
item
News24Now - Latest Hindi News : Xiaomi Mi Max 2 भारत में आज होगा लॉन्च
Xiaomi Mi Max 2 भारत में आज होगा लॉन्च
Xiaomi Mi Max 2 भारत में आज होगा लॉन्च
http://media2.intoday.in/aajtak/images/stories/072017/mi_max_1024_1500353791_618x347.jpeg
News24Now - Latest Hindi News
https://whatismyrisult.blogspot.com/2017/07/xiaomi-mi-max-2.html
https://whatismyrisult.blogspot.com/
http://whatismyrisult.blogspot.com/
http://whatismyrisult.blogspot.com/2017/07/xiaomi-mi-max-2.html
true
3068430704508136079
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy