भारतीय कम्पनी itel ने बेहद कम कीमत और दमदार फीचर के साथ अपना स्मार्टफोन ''पावरप्रो पी41 बाजार'' में उतारा है,तो आएये जानते ह...
भारतीय कम्पनी itel ने बेहद कम कीमत और दमदार फीचर के साथ अपना स्मार्टफोन ''पावरप्रो पी41 बाजार'' में उतारा है,तो आएये जानते है इस स्मार्टफोन के कुछ खाश फीचर के बारे में,
वेब
इस स्मार्टफोन की खाश बात ये है की ये 5000 एमएएच की बैटरी के साथ लांच किया है,कम्पनी का कहना है की इससे स्मार्टफोन ज्यादा बैटरी बैकअप देगा और बार-बार फ़ोन को चार्ज करने की झंझट से भी छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही यह फोन 4G वोल्टी को भी सपोर्ट करेगा। आईटेल पावरप्रो पी41 ऐंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्जन 7.0 नूगा के साथ आता है। फोन में 5 इंच का WVGA IPS डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजॉल्यूशन 480x854 पिक्सल्स है।
अगर इसमें प्रोसेसर की बात की जाये तो इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वॉड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में एक बहुत ही खाश फीचर दिया गया है,जिसका नाम मल्टी अकाउंट है।इसमें आप दो अकाउंट जैसे whatsup,twitter,facebook,instagram एप्लीकेशन चला सकते है। ये फीचर उन लोगो के लिए बहुत खास है,जिनके पास एक से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट है।इस स्मार्टफोन में 8GB इंटरनल मेमरी दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है।अगर कैमरे की बात की जाये तो ड्यूल LED फ्लैश सपोर्ट के साथ 5 MP का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है,फोन का फ्रंट कैमरा 2MP दिया गया है,जो शायद कीमत के हिसाब से थोडा कम है।
वेब
इस स्मार्टफोन को बनाने वाली कम्पनी का कहना है की यूजर्स को इसमें 35 दिन का स्टैंडबाई टाइम, 51 घंटे का टॉकटाइम, 18.2 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम और 95 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक इस स्मार्ट फ़ोन में मिलेगा।इसमें कनेक्टिविटी की बात की जाये तो यह स्मार्टफोन OTG, ब्लूटूथ 4.0, सपोर्ट के साथ लांच किया गया.अब ये देखना होगा की यह स्मार्टफोन कंपनी के दावे के मुताबिक कितना खरा उतरता है,क्यूंकि मार्केट में बहुत सारे स्मार्टफोन पहले से ही उपलब्ध है,जो ऐसे दावे कर चुके है।