भारत की सबसे बड़ी मोबाईल कंपनी एयरटेल दीवाली के पहले 2500 रुपये की रेंज में मोबाईल लाने की प्लानिंग कर रही है. इसके लिए कंपनी कुछ बड़े मै...
भारत की सबसे बड़ी मोबाईल कंपनी एयरटेल दीवाली के पहले 2500 रुपये की रेंज में मोबाईल लाने की प्लानिंग कर रही है. इसके लिए कंपनी कुछ बड़े मैन्यूफैक्चर्स से बात भी कर रही है.
खास बात ये है कि इस मोबाईल को जियो को काउंटर करने के लिए लाया जा रहा है. फोन में बहुत सारा डाटा और वॉयस मिनट भी साथ में दिए जाएंगे. सितंबर तक फोन के मार्केट में लॉन्च होने की संभावना है.
इकोनॉमिक टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में पुष्टि की है कि एयरटेल लावा और कार्बन जैसी कंपनियों से इस स्मार्टफोन के बारे में बात कर रही है. लेकिन एयरटेल के अधिकारियों ने इस खबर पर टिप्पणी करने से मना कर दिया.
बढ़ते कॉम्पीटीशन के बीच जियो और एयरटेल, दोनों कंपनियां उन 500 मिलियन ग्राहकों पर फोकस कर रही हैं, जिन्होंने ज्यादा कीमत के चलते अभी तक अपने बेसिक फोन के स्मार्टफोन में अपग्रेड नहीं किया है. हालांकि दोनों कंपनियों की स्ट्रेटजी अलग-अलग है.
रिलायंस ला रहा है 1500 रुपये में स्मार्टफोन
रिलायंस मार्केट में मात्र 1500 रुपये के डिपॉडिट में स्मार्ट फोन ला रहा है. तीन साल बाद ग्राहक को ये पैसे वापस कर दिए जाएंगे.
फोन में केवल 153 रुपये का रिचार्ज के जरिए ग्राहक अनलिमिटेड वॉयस एंड डाटा सर्विस और फोन में प्रीलोडेड जियो एप्स का मजा उठा सकेंगे. इस फोन की बुकिंग 24 अगस्त से चालू हो चुकी है.
हालांकि एयरटेल का मानना है कि उसके फोन से यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा. इसमें ज्यादा बड़ी स्क्रीन, बेहतर कैमरा और बैटरी, साथ ही गूगल ऐप्स की सभी एप्स का एक्सेस शामिल है.
एक्सपर्टस का मानना है कि अगर एयरटेल का स्मार्टफोन मार्केट में आ जाता है, तो यह जियो फोन से बेहतर साबित हो सकता है. फिलहाल सभी सुविधाओं वाले स्मार्टफोन को खरीदने के लिए 11 हजार रुपये के आसपास खर्च करने होते हैं.
रिलायंस जियो ने 0 रुपये की कीमत के साथ JioPhone का ऐलान किया था. हालांकि इसे खरीदने के लिए सिक्योरिटी के तौर पर 1,500 रुपये देने होंगे. यानी एयरटेल 2,500 रुपये में स्मार्टफोन लॉन्च करेगा तो ऐसा संभव है कि वो जियोफोन पर भारी पड़े. क्योंकि JioPhone फीचर फोन होगा जबकि एयरटेल का स्मार्टफोन होगा.
ET ने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा है की एयरटेल 2,500 रुपये का स्मार्टफोन लाएगा जिसमें फीचर फोन के मुकाबले बड़ी स्क्रीन, बेहतर कैमरा और परफॉर्मेंस होंगे. इसके अलावा यूजर्स गूगल प्ले स्टोर के जरिए इसमें ऐप इंस्टॉल कर सकते हैं.


फीचर फोन की अपना दायरा होता है, जबकि स्मार्टफोन में काफी संभावनाएं होती हैं. इसलिए कस्टमर्स 1,000 रुपये ज्यादा लगा कर स्मार्टफोन की तरफ देखेगा. हालांकि यह इस बात पर भी निर्भर करेगा कि एयरटेल इस स्मार्टफोन के साथ कैसे ऑफर्स देता है. हालांकि इस कीमत पर बढ़िया फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स देने किसी चैलेंज से कम नहीं है.
हमने आपको इससे पहले भी बताया है कि जियो के बाद हैंडसेट कंपनियों पर भी सस्ते 4जी फोन लॉन्च करने का दबाव है. न सिर्फ एयरटेल बल्कि वोडाफोन और आईडिया भी हैंडसेट कंपनियों के साथ पार्टनर्शिप करके सस्ते 4जी फोन लॉन्च कर सकते हैं. इसमें अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग दी जा सकती है.
