दोस्तों कुछ दिनों पहले रेड्मी नोट 5A का स्पेसिफिकेशन लीक होकर सामने आया था और अब यह फ़ोन लॉन्च भी होने जा रहा है. शाओमी ने कन्फर्म किया है क...
दोस्तों कुछ दिनों पहले रेड्मी नोट 5A का स्पेसिफिकेशन लीक होकर सामने आया था और अब यह फ़ोन लॉन्च भी होने जा रहा है. शाओमी ने कन्फर्म किया है की इस फ़ोन को सोमवार, 21अगस्त को लॉन्च कर दिया जायेगा. फ़ोन को चीन में एक कार्यक्रम के दौरान शाम 7.30pm बजे पेश किया जायेगा. रेड्मी नोट 5A को चाईनीज सर्टिफिकेशन साईट TENAA पर भी देखा गया था. यह फ़ोन दो वर्जन में आयेगा, एक में फिंगरप्रिंट सेंसर होगा और दुसरे में नहीं होगा.
GsmArena
शाओमी रेड्मी नोट 5A का पूरा स्पेसिफिकेशन-
5.5 इंच एचडी एलसीडी डिस्प्ले
ड्यूल सिम सपोर्ट- 4G VoLTE
2GB रैम और 16GB स्टोरेज, माइक्रो एसडी 128GB तक
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर
13 मेगापिक्सेल रियर कैमरा फ़्लैश के साथ
5 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा
एंड्राइड nougat 7.1.1, MIUI 9
3000mAh की बैटरी
फ़ोन का वजन 150 ग्राम
पिछले लीक्स के मुताबिक रेड्मी नोट 5A की कीमत 9,999 रूपये से ज्यादा नहीं होगी, और बाकी सारी बातें 21 अगस्त को साफ़ हो ही जाएगी.
आर्टिकल पढने के लिए शुक्रिया और जाते जाते नए लोग हमें फॉलो जरुर करें.