4 जीबी रैम और 4550mAh की दमदार बैटरी के साथ भारत में जल्द लॉन्च होगा ये स्मार्टफोन
चीनी स्मार्टफोन कंपनी Gionee ने भारत में A1 स्मार्टफोन लॉन्च किया था| कंपनी को इस फोन की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है जिसके बाद कंपनी अब A1 Plus स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने वाली है| हालांकि इसकी कीमत भारत में क्या होगी इसका पता नहीं चल पाया है|
Gionee A1 Plus स्मार्टफोन में 6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है| इस फोन में 2.5 GHz ऑक्टोकोर प्रोसेसर है| वहीं इसके कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा दिया गया जो 13 और 5 मेगापिक्सल का है वहीं इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका फ्रंट कैमरा है जो फ्लैश लाइट के साथ 20 मेगापिक्सल का है|
फोन में 4 जीबी का रैम और 64 जीबी का इंटरनल मैमोरी दिया गया है| वहीं फोन में पावर के लिए 4550mAh की दमदार बैटरी भी दी गई है|
Gionee A1 Plus स्मार्टफोन के फीचर्स
डिस्प्ले: 6 inches
रैम: 4GB
स्टोरेज: 64GB
डुअल कैमरा: 13MP + 5MP
फ्रंट कैमराः 20MP
OS: Android 7.0
बैटरी: 4550mAh
प्रोसेसर: 2.5GHz octa-core
खास फीचर्स : फ्रंट कैमरा 20MP