Lenovo ने लॉन्च किया 10,000mAh बैटरी का ‘पावर बैंक’, जानिए कीमत!
Lenovo ने लॉन्च किया 10,000mAh बैटरी का ‘पावर बैंक’, जानिए कीमत!
स्मार्टफोन यूज़र्स की अबसे बड़ी समस्या होती है उसकी बैटरी! चाहे किसी भी कंपनी का स्मार्टफोन इस्तेमाल करलो, ज़्यादा युस करके उसकी बैटरी तो समाप्त हो ही जाती है. ऐसे तब भी हो सकता है जब आपको फोन को इस्तेमाल करने की काफी ज़रूरत हो, परन्तु बैटरी साथ छोड़ दे. इसी मुसीबत से निपटने के लिए आज कल लोग पावर बैंक का इस्तेमाल करते हैं.

इसे फुल चार्ज करके आप अपने मोबाइल, टैबलेट या डिजिटल कैमरें को आसानी से चार्ज कर सकते हैं. अब लेनोवो ने MP1060 पावर बैंक लॉन्च किया है, जो स्मार्टफोन के साथ हैंडहेल्ड गेमिंग डिवाइस, टैबलेट और कैमरे को भी चार्ज कर सकता है. लेनोवो MP1060 पावर बैंक फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिवली सेल के लिए उपलब्ध है. इस पावर बैंक की कीमत 1,299 रुपए है. पावर बैंक 3.7V 10,000एमएएच लिथियम-पॉलिमर बैटरी के साथ आता है, जो कि लंबे समय तक चार्ज रहता है.