Samsung ने लॉन्च किया मिडरेंज स्माSर्टफोन, जानें खासियत
Samsung ने अपना नया स्मार्टफोन Galaxy On Max को लॉन्च कर दिया है। इस फोन की कीमत कंपनी ने 16,900 रूपये रखी है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें 4 जीबी रैम दिया गया है। इस फोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से एक्सक्लूसिव रूप से खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन Samsung Galaxy J7 Max का अपडेट है। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक स्टैंडर्ड चार्टर्ड क्रेडिट और डेबिट कार्ड से शॉपिंग करने पर 2 हजार तक डिस्काउंट भी पा सकते हैं।
5.7 इंच फुल एचडी डिस्प्ले वाले इस फोन में 4 जीबी रैम और 32 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे 256 जीबी तक कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। इसके खास फीचर्स की बात करें तो इसके होम बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है और इसमें सैमसंग पे मिनी सपोर्ट दिया है। इसमें सोशल कैमरा मोड दिया गया है जिससे फोटोज को इंस्टैंट ही सोशल मीडिया पर शेयर किया जा सकता है। फोन में पावर के लिए 3300mAh की बैटरी दी गई है।
Samsung Galaxy On Max स्मार्टफोन के फीचर्स
डिस्प्ले: 5.7 inches
रैम: 4GB
स्टोरेज: 32GB
रियर कैमरा: 13MP
फ्रंट कैमराः 13MP
OS: Android 7.0
बैटरी: 3300mAh
प्रोसेसर: 1.69GHz octa-core
कीमत : Rs. 16,900
रैम: 4GB
स्टोरेज: 32GB
रियर कैमरा: 13MP
फ्रंट कैमराः 13MP
OS: Android 7.0
बैटरी: 3300mAh
प्रोसेसर: 1.69GHz octa-core
कीमत : Rs. 16,900